वीरता पदक विजेताओं को मिलेगा विशेष सम्मान
नए प्रावधान के तहत, Gallantry Awards से सम्मानित सैनिक अब अपने जीवनसाथी और एक सहयोगी के साथ रेलवे की फर्स्ट क्लास, 2AC और AC चेयर कार में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे। खास बात यह है कि शहीद अविवाहित सैनिकों के माता-पिता को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसे देश की ओर से उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता के रूप में देखा जा रहा है।
रोजगार और पुनर्वास पर भी फोकस
सरकार ने केवल यात्रा सुविधा तक ही सीमित न रहकर पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के भविष्य को भी ध्यान में रखा है। Indian Army और Indian Railways के बीच एक विशेष “Framework of Cooperation” तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य सेना से रिटायर होने वाले जवानों को सिविलियन जीवन में बेहतर तरीके से स्थापित करना है।
रेलवे भर्तियों में आरक्षण का बड़ा प्रावधान
पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए रेलवे ने भर्ती प्रक्रिया में भी अहम बदलाव किए हैं। लेवल-1 (ग्रुप D) के पदों पर पूर्व सैनिकों के लिए 20% और उच्च पदों पर 10% आरक्षण तय किया गया है। वहीं, अग्निवीरों को भी लेवल-1 पदों पर 10% और उच्च पदों पर 5% कोटा मिलेगा।
तत्काल भर्ती के लिए कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था
रेलवे ने खाली पदों को जल्दी भरने के लिए पूर्व सैनिकों को ‘प्वॉइंट्समैन’ जैसे पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त करने का फैसला भी लिया है। इस दिशा में कई जोनों और डिवीजनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सेना के संगठनों के साथ समझौते भी किए जा चुके हैं।

0 comments:
Post a Comment