UPTET 2026: यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आज से आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 27 मार्च से शुरू हो गई है। यह परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है।

आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर जरूरी है। OTR नंबर प्राप्त करने और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए uptet.upessc.org/otr/info  लिंक पर जाकर निर्देश पुस्तिका का अध्ययन करना आवश्यक है।

यूपीएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा

वर्ष 2021 के बाद यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSSSC) टीईटी का आयोजन कर रहा है। आयोग ने आवेदन, अर्हता, शुल्क और अन्य आवश्यक निर्देशों को अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार प्राथमिक स्तर, उच्च प्राथमिक स्तर, या दोनों स्तरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दोनों स्तरों के लिए आवेदन करना चाहते अभ्यर्थियों को एक ही ऑनलाइन आवेदन में दोनों प्रश्नपत्रों का चयन करने की सुविधा दी गई है।

परीक्षा तिथि और शुल्क भुगतान

UPTET 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को प्रस्तावित है। आयोग ने आवेदन और शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए दो बैंकों के साथ समझौता (MOU) भी किया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी करें और वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें।

0 comments:

Post a Comment