ऑनलाइन आवेदन की तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत AVP II ग्रुप हेड, AVP II टेरिटरी हेड, डिप्टी मैनेजर (सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर) और डिप्टी मैनेजर (वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट) जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये सभी पद बैंक के वेल्थ मैनेजमेंट विभाग से जुड़े हैं, जहां ग्राहकों को निवेश और वित्तीय सेवाएं दी जाती हैं।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए प्रबंधन या वित्त से जुड़ी अतिरिक्त योग्यता और प्रोफेशनल सर्टिफिकेट (जैसे NISM/IRDA) को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है, AVP ग्रुप हेड: 31 से 45 वर्ष, AVP टेरिटरी हेड: 27 से 40 वर्ष, डिप्टी मैनेजर SRM: 24 से 35 वर्ष, वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट: 24 से 45 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
शुल्क और जॉब लोकेशन
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, महिला और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए यह शुल्क 175 रुपये रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देश के बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, पुणे और अहमदाबाद समेत अन्य स्थानों पर की जा सकती है। बैंक की नीति के अनुसार ट्रांसफर भारत में कहीं भी हो सकता है।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। समय रहते आवेदन करना और सही तैयारी करना इस मौके को हासिल करने की कुंजी साबित हो सकता है।

0 comments:
Post a Comment