सीएम नीतीश ने दी सौगात: लोगों के लिए 4 बड़ी खुशखबरी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा का समापन करते हुए 1,056 करोड़ रुपये की लागत से 1,373 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। समारोह ज्ञान भवन, सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने रिमोट के माध्यम से योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण किया।

इन योजनाओं में 473 करोड़ रुपये की लागत से 761 परियोजनाओं का उद्घाटन और 583 करोड़ रुपये की लागत से 612 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और लाभुकों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की।

1 .विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास: 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जिले में 1,373 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 1,056 करोड़ रुपये है। इसमें 761 योजनाओं का उद्घाटन और 612 का शिलान्यास शामिल था।

2 .राज्य का विकास और सामाजिक माहौल: 

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में अब प्रेम और भाईचारा का माहौल है, नए अस्पताल, सड़क और पुल निर्माण से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार हर वर्ग के लिए समान रूप से विकास कार्य कर रही है।

3 .सड़क निर्माण और यातायात सुविधा: 

मुख्यमंत्री ने एम्स गोलम्बर-जानीपुर-पैनापुर-नेवा रिंग रोड का निरीक्षण किया। सड़क पूरी होने पर पश्चिमी पटना के क्षेत्रों के लोगों को यातायात जाम से राहत मिलेगी और चार लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।

4 .लाभुकों को सीधे लाभ: 

इस अवसर पर जीविका समूह की 2,06,989 दीदियों को बैंक ऋण, आयुष्मान कार्ड, समेकित बकरी-भेड़ विकास योजना और कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

0 comments:

Post a Comment