अगर आप भी अपना काम शुरू करना चाहती हैं या पहले से चल रहे व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो ये तीन सरकारी योजनाएं आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
यह योजना उन महिलाओं के लिए है, जो नया व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, खासकर गांव या छोटे शहरों में। इस योजना के तहत प्रोजेक्ट पर 15% से 35% तक सब्सिडी मिलती है, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ₹50 लाख तक का प्रोजेक्ट, सर्विस सेक्टर में ₹20 लाख तक की सहायता। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को इसमें ज्यादा लाभ मिलता है, जिससे वे आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
यह योजना उन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है, जो अपना छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। इसके तहत बिना ज्यादा जटिल प्रक्रिया के लोन उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में लोन को अलग-अलग स्तरों में बांटा गया है। शिशु: ₹50,000 तक, किशोर: ₹50,000 से ₹5 लाख तक, तरुण: ₹5 लाख से ₹10 लाख तक। इससे महिलाओं को शुरुआती पूंजी जुटाने में आसानी होती है। खास बात यह है कि बैंक नियमों के अनुसार ब्याज दर तय करते हैं, जिससे यह लोन किफायती रहता है।
लखपति दीदी योजना
यह योजना खासतौर पर स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं के लिए बनाई गई है। इसका उद्देश्य उन्हें सालाना कम से कम ₹1 लाख कमाने के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के तहत ₹5 लाख तक का लोन, ब्याज में रियायत, विभिन्न क्षेत्रों में स्किल ट्रेनिंग (जैसे खेती, हस्तशिल्प, छोटे उद्योग) दी जाती हैं। इससे महिलाएं न सिर्फ कमाई बढ़ा सकती हैं, बल्कि नई स्किल सीखकर अपने जीवन स्तर को भी बेहतर बना सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment