केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 मार्च है अंतिम तिथि!

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अहम अवसर आ गया है। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और अगर आप सुझाव देना चाहते हैं तो 31 मार्च 2026 तक अपनी प्रतिक्रिया MyGov पोर्टल पर देनी होगी।

क्या है प्रक्रिया?

वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों, संगठन और आम नागरिकों से राय लेने के लिए 18 सवालों की प्रश्नावली जारी की है। इसमें सैलरी स्ट्रक्चर, भत्ते, पेंशन, सेवा शर्तें और अन्य वित्तीय मुद्दों पर सुझाव मांगे गए हैं। यह प्रश्नावली हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी भाषा में सुझाव दे सकते हैं।

कौन दे सकता है सुझाव?

यह अवसर लगभग सभी सरकारी कर्मचारी और संबंधित व्यक्ति समूहों के लिए खुला है, जैसे: केंद्र सरकार के कर्मचारी, केंद्रीय पेंशनभोगी, यूनियन टेरिटरी के कर्मचारी, न्यायिक अधिकारी और अदालत के कर्मचारी, नियामक निकाय के सदस्य, सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संघ, शोधकर्ता, शिक्षाविद् और आम नागरिक।

सुझाव किस प्रकार दें?

सुझाव केवल MyGov पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ईमेल, पीडीएफ या किसी कागजी आवेदन को मान्यता नहीं मिलेगी। पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल का उपयोग किया जा सकता है, जिससे रजिस्ट्रेशन आसान है।

मुख्य मुद्दे जिन पर राय मांगी गई है

सैलरी स्ट्रक्चर और फिटमेंट फैक्टर

महंगाई भत्ता (DA) और हाउस रेंट अलाउंस (HRA)

वार्षिक इंक्रीमेंट

पेंशन और अन्य सेवा लाभ, आदि। 

0 comments:

Post a Comment