तमिलनाडु में सत्ता की जंग! सर्वे में खुला सच, BJP पीछे या सरप्राइज?

न्यूज डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म होता जा रहा है। चुनाव से पहले आए दो बड़े प्री-पोल सर्वे ने राज्य में सत्ता की दौड़ को लेकर चौंकाने वाले संकेत दिए हैं। दोनों सर्वे अलग-अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि इस बार चुनाव बेहद रोमांचक और नजदीकी होगा।

पहला सर्वे: DMK की बढ़त

ANS पोल के अनुसार एम.के. स्टालिन की अगुवाई वाला DMK गठबंधन सत्ता में वापसी कर सकता है। इस सर्वे में DMK गठबंधन को 44.9% वोट शेयर के साथ 180 सीटों की संभावित जीत दिखाई गई है। विपक्षी AIADMK को केवल 54 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीवीके (TVK) को 9.7% वोट शेयर के साथ कुछ सीटें मिलने का अनुमान है।

आपको बता दें की इस सर्वे में महिला वोटरों का झुकाव भी DMK की ओर दिखा, खासकर ₹5000 सहायता योजना के चलते 60% से अधिक महिलाएं DMK को समर्थन दे रही हैं। वहीं, TVK के प्रमुख विजय पेरम्बूर सीट से चुनाव हार सकते हैं।

दूसरा सर्वे: मुकाबला कड़ा

VoteVibe पोल ने तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। इसमें DMK को 113-123 सीटें, AIADMK को 106-116 सीटें और TVK को 2-8 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के अनुसार चुनाव पूरी तरह 'बाइपोलर' हो चुका है, जहां DMK और AIADMK आमने-सामने हैं और हर सीट की लड़ाई महत्वपूर्ण होगी।

मुख्यमंत्री पद की रेस

सीएम फेस की रेस भी बेहद दिलचस्प है। ANS सर्वे के मुताबिक एम.के. स्टालिन को 39.9% समर्थन मिला है, जबकि AIADMK नेता एडप्पाडी पलनीस्वामी को 37.5% समर्थन मिला। यह आंकड़े बताते हैं कि जनता के बीच दोनों नेताओं की लोकप्रियता लगभग बराबर है और चुनाव परिणाम किसी भी दिशा में जा सकते हैं।

बीजेपी की स्थिति

बीजेपी इस चुनाव में तीसरे मोर्चे की भूमिका में है। दोनों सर्वे में स्पष्ट रूप से दिखा कि बीजेपी की पकड़ अभी तक सीमित है और वह सीधे सत्ता में नहीं दिख रही, लेकिन उनके वोट शेयर और गठबंधन की रणनीति राज्य की राजनीतिक तस्वीर पर असर डाल सकती है।

0 comments:

Post a Comment