पथरी से हैं परेशान? आज से ही खाना शुरू करें ये 4 चीजें

हेल्थ डेस्क। आजकल बदलती जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पथरी होने पर पेट या कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द, पेशाब में जलन और कई बार उल्टी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। डॉक्टरों के अनुसार सही खानपान अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

1 .नींबू पानी

पथरी की समस्या में नींबू पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। नींबू में साइट्रेट नामक तत्व पाया जाता है, जो किडनी में कैल्शियम के जमाव को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर में पानी की मात्रा भी बढ़ती है और किडनी की सफाई में मदद मिलती है।

2 .नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ किडनी के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। नियमित रूप से नारियल पानी पीने से पेशाब की मात्रा बढ़ती है, जिससे छोटी पथरी को बाहर निकलने में सहूलियत हो सकती है।

3 .खीरा खाएं 

खीरा पानी और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और पेशाब के जरिए शरीर से अतिरिक्त नमक और विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसे सलाद के रूप में नियमित रूप से खाने से लाभ मिल सकता है।

4 .तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए उपयोग किए जाते हैं। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रोजाना कुछ तुलसी के पत्ते चबाने या तुलसी का पानी पीने से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

सावधानी भी जरूरी

हालांकि पथरी की समस्या गंभीर हो सकती है, इसलिए केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। अगर दर्द अधिक हो या बार-बार समस्या हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सही उपचार और संतुलित आहार अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।

0 comments:

Post a Comment