सरकार के निर्देश पर लिया गया निर्णय
राज्य खाद्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि अगली सूचना तक फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति रोक दी जाए।
धारकों को अन्य अनाज मिलता रहेगा
अधिकारियों का कहना है कि फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति भले ही अस्थायी रूप से रोक दी गई हो, लेकिन राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले अन्य अनाज की आपूर्ति पहले की तरह जारी रहेगी। इसका उद्देश्य यह है कि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जैसे ही इस संबंध में आगे का निर्णय लिया जाएगा, सभी जिलों को नई व्यवस्था के बारे में सूचित किया जाएगा।
क्या होता है फोर्टिफाइड चावल
फोर्टिफाइड चावल सामान्य चावल से थोड़ा अलग होता है। इसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 जैसे आवश्यक पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों के कारण इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है और यह कुपोषण तथा एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकता है। सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पोषण पहुंचाने के उद्देश्य से इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से वितरित करना शुरू किया था।
अगले आदेश का इंतजार
फिलहाल विभागीय स्तर पर आगे की व्यवस्था को लेकर अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, जैसे ही सरकार की ओर से नया निर्देश जारी होगा, उसी के अनुसार राशन वितरण प्रणाली में बदलाव किया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment