दुनिया की सबसे ताकतवर बैलिस्टिक मिसाइलें इन 7 देशों के पास, सूची में ईरान दूर-दूर तक नहीं

नई दिल्ली। आज के दौर में किसी भी देश की सैन्य ताकत का बड़ा पैमाना उसकी लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें मानी जाती हैं। ये मिसाइलें हजारों किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को भी निशाना बना सकती हैं। दुनिया के कुछ देशों ने ऐसी शक्तिशाली मिसाइलें विकसित की हैं जिनकी मारक क्षमता बेहद ज्यादा है। 

दिलचस्प बात यह है कि बैलेस्टिक मिसाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाला ईरान इस सूची में सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल नहीं माना जाता। आइए जानते हैं उन 7 देशों के बारे में जिनके पास दुनिया की सबसे ताकतवर बैलिस्टिक मिसाइलें हैं और उनकी मारक क्षमता कितनी है।

1. अमेरिका

दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति अमेरिका के पास अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। अमेरिका की LGM-30G Minuteman III लगभग 13,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है। यह मिसाइल भूमिगत ठिकानों से दागी जाती है और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

2. रूस

मिसाइल तकनीक के मामले में रूस भी बेहद शक्तिशाली माना जाता है। रूस की RS-28 Sarmat को दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में गिना जाता है। इसकी मारक क्षमता लगभग 18,000 किलोमीटर तक बताई जाती है।

3. चीन

एशिया की बड़ी ताकत चीन ने भी मिसाइल तकनीक में काफी प्रगति की है। चीन की DF-41 की मारक क्षमता करीब 12,000 से 15,000 किलोमीटर तक मानी जाती है।

4. फ्रांस

यूरोप का प्रमुख देश फ़्रांस भी परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइलें रखता है। फ्रांस की M51 missile लगभग 8,000 से 10,000 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेद सकती है।

5. यूनाइटेड किंगडम

ब्रिटेन की परमाणु रक्षा प्रणाली मुख्य रूप से Trident II D5 पर आधारित है। इसकी मारक क्षमता लगभग 12,000 किलोमीटर तक बताई जाती है।

6. भारत

दक्षिण एशिया में भारत ने भी लंबी दूरी की मिसाइल तकनीक में बड़ी सफलता हासिल की है। भारत की Agni-V की मारक क्षमता लगभग 5,000 से 8,000 किलोमीटर तक मानी जाती है।

7. उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने भी हाल के वर्षों में अपनी मिसाइल तकनीक को तेजी से विकसित किया है। उसकी Hwasong-17 की अनुमानित मारक क्षमता लगभग 15,000 किलोमीटर तक बताई जाती है।

0 comments:

Post a Comment