आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तिथियां
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 22 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें वैज्ञानिक सहायक के 10 पद, विशेष चयन के तहत वैज्ञानिक सहायक के 5 पद, लेखाकार या ऑडिटर के 22 पद, विधि सहायक के 4 पद, प्रयोगशाला सहायक के 2 पद, मॉनिटरिंग सहायक के 35 पद, विशेष चयन के तहत जूनियर इंजीनियर के 8 पद और जूनियर इंजीनियर के 29 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। अभ्यर्थियों के पास दसवीं, बारहवीं, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, विज्ञान में स्नातकोत्तर, बीकॉम या एलएलबी जैसी योग्यताएं होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों का पीईटी-2025 परीक्षा में उत्तीर्ण होना और वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य बताया गया है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 19,900 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। यह वेतन राज्य सरकार के वेतनमान के अनुसार होगा।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी होगा।

0 comments:
Post a Comment