यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर बंपर भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त संवर्ग के तहत 115 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी तय तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल तय की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में संशोधन करना हो तो वह 29 अप्रैल तक शुल्क समायोजन और आवेदन में सुधार कर सकता है।

पीईटी पास  कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में हिस्सा लिया है और जिनका स्कोर कार्ड आयोग की ओर से जारी किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पीईटी में शून्य या नकारात्मक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं: वैज्ञानिक सहायक, लेखाकार परीक्षक, विधि सहायक, प्रयोगशाला सहायक, अनुश्रवण सहायक, अवर अभियंता (विशेष चयन), अवर अभियंता।

0 comments:

Post a Comment