ईरान का बड़ा हमला! अमेरिकी तेल टैंकर पर अटैक, गुस्से में ट्रंप!

न्यूज डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक गंभीर घटना सामने आई है। इराक के पास अमेरिकी स्वामित्व वाले एक तेल टैंकर पर कथित तौर पर ईरान की ओर से आत्मघाती नाव के जरिए हमला किया गया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर मौजूद अन्य चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हमला इराक के क्षेत्रीय जल में स्थित खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास हुआ।

आत्मघाती नाव से किया गया हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी स्वामित्व वाले और मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत चल रहे तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर एक ईरानी “सुसाइड बोट” के जरिए हमला किया गया। इस हमले के दौरान जहाज पर मौजूद चालक दल को काफी नुकसान पहुंचा। इस घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। हालांकि जहाज पर मौजूद बाकी 27 चालक दल के सदस्य और अन्य कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें इराक के बसरा शहर ले जाया गया है।

मृतक भारतीय की पहचान गुप्त

रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। संबंधित एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं और मृतक के परिवार को सूचित करने की प्रक्रिया भी जारी है। इस घटना के बाद जहाज से जुड़ी संस्था सेफसी ने भारत सरकार से इस हमले की कड़ी निंदा करने की मांग की है। साथ ही पश्चिम एशिया के समुद्री इलाकों में काम कर रहे नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की गई है।

नाविकों की सुरक्षा पर चिंता

इस घटना के बाद चिंता जताई है कि दुनिया भर में समुद्री जहाजों पर काम करने वाले नाविकों में 15 प्रतिशत से अधिक भारतीय हैं। ऐसे में यदि इस क्षेत्र में जहाजों पर हमले जारी रहते हैं तो भारतीय नागरिकों के लिए खतरा और बढ़ सकता है। इसी वजह से कई संगठनों ने भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने और भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

बढ़ सकता है क्षेत्रीय तनाव

इस हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति के लिए यह इलाका बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जानकारों का कहना है कि अगर इस तरह की घटनाएं जारी रहती हैं तो वैश्विक व्यापार, तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा पर भी इसका असर पड़ सकता है।

0 comments:

Post a Comment