यूपी सरकार की बड़ी पहल: 8वीं पास को 5 लाख तक लोन, ब्याज भी नहीं!

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कम पढ़े-लिखे युवाओं को भी अपना कारोबार शुरू करने का अवसर मिलेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार के मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के अंतर्गत पात्र युवाओं को बैंक के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य युवाओं को नौकरी खोजने के बजाय अपना रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे खुद भी आगे बढ़ें और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकें।

बिना गारंटी मिलेगा लोन

जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के अनुसार इस योजना के तहत युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ऋण पूरी तरह ब्याज मुक्त दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस लोन के लिए किसी प्रकार की गारंटी देने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा सरकार की ओर से स्वीकृत परियोजना पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे लाभार्थियों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा।

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है।

ऐसे करें ऑनलाइन के द्वारा आवेदन

इच्छुक युवक-युवतियां योजना का लाभ लेने के लिए Micro, Small and Medium Enterprises Department Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा योजना से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए जिला उद्योग केंद्र से भी संपर्क किया जा सकता है।

इन क्षेत्रों में शुरू कर सकेंगे कारोबार

इस योजना के तहत युवाओं को विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विनिर्माण क्षेत्र में जूता इंसोल, चप्पल निर्माण, मसाले, आटा, नमकीन, रेडीमेड कपड़े, फर्नीचर, प्लास्टिक उत्पाद और डेयरी प्रोसेसिंग जैसी इकाइयां स्थापित की जा सकती हैं। वहीं सेवा क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर सेंटर, वाहन सर्विस सेंटर, कोचिंग संस्थान, लॉन्ड्री और बिजनेस ऑन व्हील्स जैसे कार्यों के लिए भी यह ऋण दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment