मुख्य बिंदु क्या हैं?
फल्गु नदी में 108 फीट ऊंची भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित होगी
यह करीब 2390 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना।
कुल 694 नए स्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे।
पार्किंग, शेड, घाट और पेडेस्ट्रियन पथ का निर्माण।
गयाजी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा।
कॉरिडोर परियोजना से बदलेगा गयाजी का स्वरूप
गया स्थित विष्णुपद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य यह है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर से लेकर फल्गु नदी तट तक विशेष विकास कार्य किए जाएंगे।
108 फीट ऊंची प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र
इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि फल्गु नदी के बीच भगवान विष्णु की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा मिश्र धातु से बनेगी और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का नया केंद्र बनेगी। प्रतिमा तक पहुंचने के लिए चौड़ा पेडेस्ट्रियन पथ तैयार किया जाएगा, ताकि लोग आसानी से वहां तक जा सकें।
गयाजी में होगा सुविधाओं का बड़ा विस्तार
परियोजना के तहत कुल 694 संरचनाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें कमर्शियल दुकानें, वाहन पार्किंग, श्रद्धालुओं के लिए शेड, घाटों का सौंदर्यीकरण, सीता कुंड क्षेत्र का विकास। इसके अलावा तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी, जहां सैकड़ों चार पहिया वाहनों और बसों को खड़ा किया जा सकेगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि मंदिर और सीता कुंड के बीच बनने वाला रास्ता कम से कम 20 फीट चौड़ा हो। साथ ही, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और आवागमन को आसान बनाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment