यूपी में 170 फायरमैन पदों पर भर्ती, नोटिश हुआ जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फायरमैन के 170 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती संबंधित मुख्य बिंदु। 

कुल पद: 170 (फायरमैन)

योग्यता: 12वीं पास

आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

आवेदन शुरू: 9 जून 2026

अंतिम तिथि: 29 जून 2026

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान शुल्क देना होगा। सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹25, एससी / एसटी: ₹25, दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹25, भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2026 तक न्यूनतम: 18 वर्ष, अधिकतम: 40 वर्ष, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरना आवश्यक है।

आधिकारिक वेबसाइट: https://upsssc.gov.in//

0 comments:

Post a Comment