करीब 14 हजार कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ निगम के लगभग 14 हजार नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।
1 जनवरी से लागू, लेकिन एरियर नहीं मिलेगा
महंगाई भत्ते में यह संशोधन सातवें वेतनमान के तहत 1 जनवरी से लागू माना गया है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बढ़ोतरी पर कोई एरियर (बकाया राशि) नहीं दिया जाएगा।
एम्पावर्ड कमेटी की सिफारिश पर फैसला
यह फैसला एम्पावर्ड कमेटी की सिफारिश के आधार पर लिया गया है। कमेटी ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने अंतिम आदेश जारी किया।
निगम अपने संसाधनों से वहन करेगा खर्च
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, इस फैसले से होने वाला अतिरिक्त वित्तीय भार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपने स्वयं के संसाधनों से वहन करेगा। सरकार का मानना है कि इससे कर्मचारियों को महंगाई के समय में कुछ राहत मिलेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment