ईरान नहीं, ये 4 देश हैं मिलिट्री ड्रोन तकनीक में सबसे आगे

न्यूज डेस्क। आधुनिक युद्ध में ड्रोन तकनीक ने रणनीति और ताकत का स्वरूप बदल दिया है। निगरानी से लेकर सटीक हमलों तक, अब मानव रहित विमान (UAV) सेनाओं का अहम हिस्सा बन चुके हैं। वैश्विक स्तर पर कुछ देश ऐसे हैं जिन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है। खास तौर पर अमेरिका, चीन, तुर्की और इज़राइल को सैन्य ड्रोन तकनीक में सबसे शक्तिशाली माना जाता है।

अमेरिका: सबसे उन्नत और विशाल ड्रोन बेड़ा

अमेरिका के पास दुनिया का सबसे आधुनिक और व्यापक ड्रोन नेटवर्क है। MQ-9 Reaper जैसे ड्रोन लंबी दूरी तक सटीक हमले करने में सक्षम हैं। निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और टारगेटेड ऑपरेशन में इसका व्यापक उपयोग होता हैं। अत्याधुनिक सेंसर और हथियार प्रणाली से लैस होने की वजह है अमेरिका की तकनीकी बढ़त इसे इस क्षेत्र में शीर्ष पर बनाए हुए है।

चीन: तेजी से उभरती ताकत

चीन ने पिछले कुछ वर्षों में ड्रोन तकनीक में जबरदस्त प्रगति की है। बड़े पैमाने पर उत्पादन और निर्यात किया हैं। कई देशों को सस्ते और प्रभावी ड्रोन उपलब्ध कराये हैं। सैन्य और निगरानी दोनों क्षेत्रों में विस्तार चीन की रणनीति इसे वैश्विक बाजार में मजबूत खिलाड़ी बना रही है।

तुर्की: युद्धक्षेत्र में साबित क्षमता

तुर्की ने हाल के वर्षों में अपने ड्रोन से दुनिया का ध्यान खींचा है। Bayraktar TB2 और Akinci UAV जैसे प्लेटफॉर्म कई संघर्षों में प्रभावी उपयोग हुए हैं। इसने कम लागत में उच्च क्षमता हासिल किया हैं। तुर्की के ड्रोन ने आधुनिक युद्ध में अपनी उपयोगिता साबित की है।

इज़राइल: नवाचार का संगम

इज़राइल ड्रोन तकनीक के शुरुआती अग्रणी देशों में रहा है। दशकों का अनुभव और निरंतर शोध, उन्नत निगरानी और रक्षा प्रणाली, कई देशों के साथ तकनीकी सहयोग इसे सबसे आगे रखती हैं। इज़राइल की विशेषज्ञता इसे इस क्षेत्र में स्थायी बढ़त देती है।

0 comments:

Post a Comment