केंद्र सरकार का अपडेट: पेट्रोल-डीजल-LPG को लेकर खुशखबरी

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े संकट के बीच केंद्र सरकार ने ईंधन आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। बुधवार को आयोजित इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में सरकार ने भरोसा दिलाया कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।

मुख्य बिंदु क्या है?

देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार, सप्लाई सामान्य। 

उद्योगों को राहत देने के लिए कस्टम ड्यूटी में छूट। 

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती। 

एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की 100% आपूर्ति सुनिश्चित। 

CNG/CBG स्टेशनों और PNG कनेक्शनों का तेजी से विस्तार। 

ईंधन सप्लाई को लेकर सरकार का भरोसा

सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सुनिश्चित की जा रही है। प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की बिक्री भी तेज कर दी गई है, जिससे जरूरतमंदों तक आसानी से गैस पहुंच सके।

कीमतों से राहत के लिए कदम

कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के असर को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

उद्योगों के लिए विशेष उपाय

Department for Promotion of Industry and Internal Trade ने औद्योगिक उत्पादन को प्रभावित होने से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। CNG और CBG स्टेशनों के सैकड़ों आवेदनों को तेजी से मंजूरी, बायोगैस प्लांटों को स्वीकृति, पेंट, टायर, कागज और फुटवियर उद्योग के लिए कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई, पावर प्लांट और रिफाइनरी में उपयोग होने वाले बॉयलरों के सर्टिफिकेट को अस्थायी राहत दी। 

नागरिकों के लिए सरकार की सलाह

सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि:

अफवाहों पर ध्यान न दें। 

डिजिटल माध्यम से एलपीजी बुकिंग करें। 

पेट्रोल-डीजल या गैस की अनावश्यक खरीदारी न करें। 

जरूरत के अनुसार वैकल्पिक साधनों जैसे इंडक्शन कुकटॉप या पीएनजी का उपयोग करें। 

0 comments:

Post a Comment