भारतीय रिज़र्व बैंक में जूनियर इंजीनियर के 11 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित बैंकिंग संस्थान भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जॉब की मुख्य जानकारी

कुल पद: 11 (7 सिविल, 4 इलेक्ट्रिकल)

पद का नाम: जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल)

आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

आवेदन शुरू: 16 अप्रैल 2026

अंतिम तिथि: 6 मई 2026

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा या बीई/बीटेक डिग्री होना आवश्यक है। डिप्लोमा धारकों के लिए न्यूनतम 65% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए छूट), डिग्री धारकों के लिए न्यूनतम 55% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए छूट), आयु सीमा: 20 से 30 वर्ष (1 अप्रैल 2026 तक) साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक मूल वेतन ₹47,700 प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कुल वेतन पैकेज आकर्षक हो जाता है।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment