वित्त मंत्रालय के अनुसार, महंगाई भत्ता मूल वेतन के आधार पर ही तय होगा और इसे वेतन का हिस्सा नहीं माना जाएगा। साथ ही, गणना के दौरान यदि 50 पैसे से अधिक का अंतर आता है, तो उसे अगले रुपये में जोड़ दिया जाएगा।
अब 60% हुआ महंगाई भत्ता
इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह निर्णय ऐसे समय आया है जब कर्मचारी 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार की अगली पहल का इंतजार कर रहे हैं।
सैलरी पर कितना पड़ेगा असर
महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों की मासिक आय पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपये है, तो 2% बढ़ोतरी के बाद हर महीने करीब 1,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यह बढ़ोतरी केवल बेसिक पे पर लागू होगी, जिसमें अन्य भत्ते शामिल नहीं होंगे।
कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा
चूंकि यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू माना गया है, इसलिए कर्मचारियों को बीते महीनों का एरियर भी दिया जाएगा। इससे एकमुश्त भुगतान के रूप में अतिरिक्त राशि मिलने की संभावना है।
किन कर्मचारियों पर लागू होगा आदेश
यह आदेश केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा।
रक्षा सेवाओं से वेतन पाने वाले सिविलियन कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
सशस्त्र बलों और रेलवे कर्मचारियों के लिए संबंधित मंत्रालय अलग से आदेश जारी करेंगे।

0 comments:
Post a Comment