केंद्र सरकार के आदेश की मुख्य बिंदु
महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हुआ
1 जनवरी 2026 से लागू
लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा
एरियर का भी मिलेगा लाभ
सैलरी पर कितना पड़ेगा असर
महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी का असर कर्मचारियों की मासिक आय पर साफ दिखाई देगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपये है, तो उसे हर महीने करीब 1,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इससे सालाना आय में भी अच्छा खासा इजाफा होगा।
एरियर भी मिलेगा
चूंकि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी गई है, इसलिए कर्मचारियों को पिछली अवधि का एरियर भी दिया जाएगा। इससे उन्हें एकमुश्त अतिरिक्त राशि मिलने की संभावना है, जो उनके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगी।
किन कर्मचारियों पर लागू
आपको बता दें की यह आदेश केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा। साथ ही रक्षा सेवाओं से जुड़े सिविलियन कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। हालांकि, सशस्त्र बलों और रेलवे कर्मचारियों के लिए संबंधित मंत्रालय अलग से दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

0 comments:
Post a Comment