12 जिलों में ओरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों के लिए अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिमी चंपारण जिलों के कुछ हिस्सों में वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी-पानी के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
मंगलवार का मौसम
मंगलवार को पटना सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा हुआ रहा। पटना में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भभुआ में यह 38.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मधुबनी में हवा की गति 33 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई।
वहीं, आपको बता दें की बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। जमुई के चकाई में 8.6 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 2.6 मिमी, गयाजी के रफीगंज में 1.2 मिमी और वाल्मीकि नगर में 0.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
सावधानियों की जरूरत
मौसम विज्ञान केंद्र ने नागरिकों से चेतावनी दी है कि आंधी और तेज हवाओं के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें। बिजली गिरने और ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना करना न पड़े।

0 comments:
Post a Comment