कब और कहां होगी बैठक
NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि बैठक JP चौबे मेमोरियल लाइब्रेरी (AIRF कार्यालय परिसर), नई दिल्ली में सुबह 11 बजे शुरू होगी। यह बैठक 12 मार्च, 2026 को हुई पिछली बैठक का अगला चरण है, जिसमें सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों को ध्यान में रखकर साझा ज्ञापन पर चर्चा की गई थी।
क्या होगा इस बैठक में
विशेषज्ञों और AIDEF के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस बैठक में साझा ज्ञापन को अंतिम रूप देने की संभावना है। AIDEF अपने प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए तैयार है, जिनमें रेलवे, रक्षा, डाक, आयकर और लेखा-ऑडिट क्षेत्रों के सुझाव शामिल हैं।
8वें वेतन आयोग और आवेदन प्रक्रिया
8वें CPC ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और यूनियनों से प्रश्नावली के माध्यम से फीडबैक लिया। इस प्रश्नावली को जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 थी। इसके अलावा, NC-JCM ने आयोग से अनुरोध किया है कि विभाग-विशेष इश्यूज पर अलग ज्ञापन जमा करने की समय सीमा 31 मई, 2026 तक बढ़ाई जाए।
वेतन वृद्धि और फिटमेंट फैक्टर
8वें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन वृद्धि ‘फिटमेंट फैक्टर’ पर आधारित होगी। कर्मचारी संगठन 3.15 के फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह 2.50 से अधिक हो सकता है। हालांकि, सैलरी में बढ़ोतरी की आधिकारिक जानकारी तब ही मिलेगी जब सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी, जिसमें एक साल या उससे अधिक का समय लग सकता है।
कर्मचारियों के लिए एरियर की संभावना
कर्मचारी और पेंशनर्स संगठन चाहते हैं कि वेतन और भत्तों का बकाया 1 जनवरी, 2026 से लागू हो। फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन्स ने विशेष रूप से यह मांग की है कि महंगाई भत्ता (DA), जो वर्तमान में 58% है, इसे मूल वेतन में शामिल किया जाए। हालांकि, सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही बकाया राशि और तारीख का पता चलेगा।

0 comments:
Post a Comment