अगले 2-3 दिन तापमान में कमी का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा और तेज झोंकेदार हवाओं का असर महसूस होगा। अनुमान है कि कुछ जिलों में हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में सावधानी जरूरी
अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा,
फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन,
बांदा, फतेहपुर, कानपुर, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव,
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,
गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा,
संभल, बदायूं, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर और आसपास के जिले।
सावधानी बरतें
मौसम विभाग ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि तेज बारिश और आंधी के समय घरों से अनावश्यक बाहर न निकलें, अपने वाहनों और फसलों की सुरक्षा करें और बिजली गिरने या ओलावृष्टि जैसी अप्रत्याशित घटनाओं के प्रति सतर्क रहें।

0 comments:
Post a Comment