यूपी में इन कर्मियों की बल्ले-बल्ले, 8000 बढ़ी सैलरी, 1 मई को मिलेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लाखों शिक्षा मित्रों और पार्ट-टाइम इंस्ट्रक्टर्स के लिए एक बड़ा आर्थिक तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इनके मानदेय में भारी वृद्धि को मंजूरी दी गई। 

₹8,000 की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने जानकारी दी कि शिक्षा मित्रों का मासिक मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 कर दिया गया है। वहीं, पार्ट-टाइम इंस्ट्रक्टर्स का मानदेय ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 प्रति माह कर दिया गया है। जिससे उनके वेतन में लगभग 80% का उछाल आया है।

कब मिलेगा नया वेतन

सरकार ने कहा कि नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी और इन्हे बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई 2026 से उनके खाते में जमा किया जाएगा। वर्तमान में राज्य में कुल 1,42,929 शिक्षा मित्र कार्यरत हैं, जिनमें से 1,29,332 केंद्र और राज्य के 60:40 फंडिंग फॉर्मूले के तहत आते हैं।

सरकार पर वित्तीय प्रभाव

दरअसल, शिक्षा मित्रों के वेतन में यह बढ़ोतरी ₹1,138.12 करोड़ सालाना और 24,717 पार्ट-टाइम इंस्ट्रक्टर्स के लिए ₹217.5 करोड़ अतिरिक्त खर्च का बोझ बनाएगी। यह पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इससे सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

कर्मचारियों के लिए लाभ

शिक्षा मित्रों और इंस्ट्रक्टर्स का मनोबल बढ़ेगा।

मासिक आय में ₹8,000 तक का इजाफा होगा।

परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment