ओपिनियन पोल में क्या दिखा?
सर्वे में शामिल 14,247 लोगों की राय से पता चलता है कि जनता राज्य सरकार के कामकाज और मुख्यमंत्री की छवि से संतुष्ट है। आंकड़ों के मुताबिक, एनडीए को 126 सदस्यीय विधानसभा में 82 से 92 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया एलायंस को केवल 30 से 40 सीटें मिल सकती हैं। एआईयूडीएफ और यूपीपीएल के लिए स्थिति काफी सीमित है, एआईयूडीएफ को 2-4 और यूपीपीएल को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
क्षेत्रवार प्रदर्शन
एनडीए सभी पांच क्षेत्रों उपर असम, उत्तर असम, निचली असम, मध्य असम और बराक घाटी में मजबूत स्थिति में है। हालांकि कांग्रेस को निचली असम और अपर असम में कुछ पकड़ मिलने की उम्मीद है, जहां से नेता गौरव गोगोई आते हैं।
‘मामा’ का जलवा
मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद के रूप में हिमंता बिस्वा सरमा 47.1% वोटों के साथ सबसे आगे हैं। युवाओं और महिलाओं के बीच उन्हें ‘मामा’ के नाम से व्यापक लोकप्रियता मिल रही है। वहीं, कांग्रेस के गौरव गोगोई 37.3% वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
जातीय झुकाव और वोट बैंक
सर्वे बताता है कि मुस्लिम मतदाता गौरव गोगोई के समर्थन में एकजुट दिख रहे हैं (57.3%), जबकि अनुसूचित जाति (65.9%) और उच्च जाति के हिंदू (67.6%) हिमंता बिस्वा सरमा के साथ मजबूती से खड़े हैं।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment