1. ईरान पर अमेरिका-इजरायल संयुक्त हमला
ट्रंप प्रशासन ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत हुई। इस कदम ने खाड़ी देशों में संकट को जन्म दिया और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर गहरा असर डाला।
2. वेनेजुएला के राष्ट्रपति को लिया बंधक
अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ले जाकर बंधक बना लिया। यह कदम क्षेत्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर गया।
3. ग्रीनलैंड पर कब्जे की कोशिश
ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा और दुर्लभ खनिज संसाधनों के आधार पर ग्रीनलैंड को अमेरिकी क्षेत्र में शामिल करने की कोशिश की। यह घोषणा वैश्विक मीडिया में हिट रही।
4. भारत सहित कई देशों पर टैरिफ
अमेरिकी उद्योगों के लाभ के लिए ट्रंप ने कई देशों, जिसमें भारत भी शामिल है, पर भारी टैरिफ लगाया। इससे वैश्विक व्यापार और आर्थिक साझेदारी प्रभावित हुई।
5. पेरिस जलवायु समझौते से अलग
ट्रंप ने अमेरिका को पेरिस जलवायु संधि से बाहर कर दिया, जिससे वैश्विक पर्यावरण नीतियों में असंतुलन पैदा हुआ और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर असर पड़ा।
6. H-1B वीजा नियमों में कड़ा रुख
ट्रंप ने विदेशी पेशेवरों के लिए H-1B वीजा नियम कड़े कर दिए, जिससे विशेषकर भारतीय टेक्नोलॉजी पेशेवरों पर असर पड़ा।
7. कई संगठनों से अमेरिका को अलग
ट्रंप ने 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों, जिनमें अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस शामिल हैं, से अमेरिका को अलग कर दिया।
8. लिंग की परिभाषा में बदलाव
ट्रंप ने कार्यकारी आदेश के तहत केवल दो लिंग पुरुष और महिला को मान्यता देने का निर्णय लिया। इसका असर पासपोर्ट और सरकारी दस्तावेजों पर पड़ा।
9. एलियन एनिमीज एक्ट का इस्तेमाल
वेनेजुएला की गैंग गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए ट्रंप ने 1798 के ‘एलियन एनिमीज एक्ट’ का ऐतिहासिक उपयोग किया।
10 .‘गैग रूल’ लागू करने का फैसला
ट्रंप ने मेक्सिको सिटी नीति को लागू किया, जिसके तहत गर्भपात सेवाओं से जुड़े विदेशी संगठनों को अमेरिकी फंडिंग से वंचित कर दिया गया।

0 comments:
Post a Comment