फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी सैलरी
सैलरी वृद्धि मुख्य रूप से फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी। यह फैक्टर 1.92 से लेकर 2.86 तक रखा जा सकता है। इसका मतलब है कि अगर न्यूनतम फैक्टर 1.92 लागू होता है, तो वर्तमान बेसिक सैलरी ₹19,900 को इस फैक्टर से गुणा करने पर संशोधित बेसिक पे लगभग ₹38,208 तक पहुंच सकता है।
कुल ग्रॉस और नेट सैलरी
भत्तों जैसे HRA और TA को जोड़ने के बाद कुल ग्रॉस सैलरी लगभग ₹48,728 तक हो सकती है। इसके बाद NPS और अन्य कटौतियों को घटाकर नेट इन-हैंड सैलरी कर्मचारियों के खाते में लगभग ₹44,657 पहुंचने का अनुमान है।
DA का विलय और अन्य पहलू
8वें वेतन आयोग लागू होने के बाद महंगाई भत्ता (DA) को शून्य कर दिया जाएगा और इसे बेसिक पे में शामिल कर लिया जाएगा। यदि सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.57 या 3.00 रखती है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और कुल आमदनी में और अधिक वृद्धि हो सकती है।
नए वेतन आयोग के लागू होने की तिथि
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा, जो उनके लिए आर्थिक रूप से बड़ा तोहफा साबित होगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment