ओपिनियन पोल से यह संकेत मिलता है कि बंगाल में राजनीतिक समीकरण इस बार बेहद नाजुक हैं। BJP ने राज्य में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जिससे TMC की सत्ता चुनौतीपूर्ण स्थिति में है। हालांकि, चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि क्या ‘दीदी’ की सत्ता बंगाल में कायम रहेगी या बीजेपी की लहर राज्य की सत्ता में बदलाव ला देगी।
वोट शेयर का अनुमान
294 सीटों वाली बंगाल विधानसभा में प्रमुख दलों का अनुमानित वोट शेयर इस प्रकार है:
TMC: 43% वोट शेयर का अनुमान है।
BJP: 41% वोट शेयर का अनुमान है।
अन्य पार्टियां: 16% वोट शेयर
वोट शेयर के आंकड़े बताते हैं कि BJP ने राज्य में अपनी पकड़ मजबूत की है और TMC के लिए मुकाबला पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं बंगाल में खासकर युवाओं में बीजेपी की पकड़ मजबूत होती दिख रही हैं।
सीटों का संभावित बंटवारा
MATRIZE पोल के अनुसार संभावित सीट बंटवारा इस तरह है:
TMC: 140-160 सीटें
BJP: 130-150 सीटें
अन्य: 8-16 सीटें
यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि बंगाल में कोई भी पार्टी स्पष्ट बहुमत के लिए पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। अंतिम नतीजा मतदाताओं की रणनीति और चुनावी बूथ पर झोली में पड़े हर वोट पर निर्भर करेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment