यूपी में मौसम का कहर! 50 जिलों में आंधी, बारिश और ओलों का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम ने अलर्ट बजा दिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से  उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में अगले तीन दिनों तक आंधी, तेज बारिश और ओलों की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है।

ओलों का खतरा और प्रभावित जिले

मौसम विभाग ने विशेषकर अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। अलीगढ़ में बीते 24 घंटों में 14.8 मिमी बारिश दर्ज हुई, वहीं आगरा, मेरठ और बुलंदशहर में हल्की से मध्यम बारिश का असर देखा गया।

तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है की यूपी के ब्रज क्षेत्र और एनसीआर में धूलभरी तेज आंधी चलने के आसार हैं। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद और झांसी जैसे जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी है।

मौसम विभाग की सलाह

घर से बाहर अनावश्यक रूप से न निकलें।

ओले और तेज हवा के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।

बिजली गिरने के समय खुले स्थान या पेड़ों के नीचे न ठहरें।

किसानों को फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए पहले से इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

0 comments:

Post a Comment