सर्वेक्षणों की प्रमुख झलकियां
हालिया सर्वे एजेंसियों के अनुमान बताते हैं कि TVK 5 से 12 सीटों के बीच जीत सकती है, और वोट शेयर लगभग 13-24 प्रतिशत तक हो सकता है। Matrize के अनुसार विजय की पार्टी 5-12 सीटें जीत सकती हैं और वोट शेयर 16% तक हो सकता हैं।
चुनावी समीकरण पर प्रभाव
विशेषज्ञों का मानना है कि TVK मुख्य रूप से AIADMK और DMK के वोटों को बांट सकती है। आंतरिक विश्लेषण के अनुसार, 18-30 साल के युवाओं में TVK की लोकप्रियता 35% से अधिक है, जबकि महिलाओं में यह 45% तक पहुंच रही है। इस वोट बैंक की शक्ति से मुख्य दलों की योजना प्रभावित हो सकती है। कुछ विश्लेषकों के अनुसार, विजय की पार्टी के आने से AIADMK और DMK दोनों को कई सीटों पर नुकसान हो सकता हैं। अब देखना दिलचस्व हैं की विजय की पार्टी किस पार्टी के वोट को ज्यादा अपने हिस्से में लाती हैं।
स्वतंत्र चुनाव और विजय का मोर्चा
विजय ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी सभी 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। वह खुद त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर (चेन्नई) से उम्मीदवार हैं, जो पार्टी की राजनीतिक ताकत को दिखाता है। तमिलनाडु में मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा और नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। इस बार का चुनाव राज्य की राजनीति में सुपरस्टार प्रभाव और युवा मतदाताओं के बदलाव के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment