सोने के दाम में आई तेज गिरावट
ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,47,489 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले यह कीमत 1,48,899 रुपये थी। यानी एक ही दिन में करीब 1,410 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
अन्य कैरेट के सोने के दाम भी नीचे आए हैं:
23 कैरेट: 1,46,898 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 1,35,100 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: 1,10,617 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: 86,281 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। एक किलो चांदी का भाव अब 2,31,435 रुपये रह गया है, जो पहले के मुकाबले 2,608 रुपये कम है। इससे चांदी खरीदने वालों को भी राहत मिली है।
गिरावट की क्या है वजह
जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हालात इसका बड़ा कारण हैं। वैश्विक तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इसके साथ ही डॉलर भी मजबूत हुआ है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो निवेशक सोने की बजाय डॉलर में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं, जिससे सोने की मांग घटती है और कीमतों पर दबाव आता है।
महीने की शुरुआत से कितना सस्ता हुआ सोना
अगर अप्रैल की शुरुआत से तुलना करें, तो सोने के दाम में अच्छी-खासी गिरावट आई है। महीने की शुरुआत में सोना करीब 1,50,853 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब काफी नीचे आ चुका है। इसी तरह चांदी के दाम भी महीने भर में हजारों रुपये घटे हैं।

0 comments:
Post a Comment