केंद्र सरकार का प्लान: 3 फैसलों से किसानों की जेब होगी फुल!

नई दिल्ली। देश के किसानों को मजबूत बनाने और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने अब साफ रणनीति तैयार कर ली है। हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में आयोजित कृषि सम्मेलन में ऐसा रोडमैप पेश किया, जो आने वाले समय में खेती की तस्वीर बदल सकता है।

3 बड़े फैसले जो बदलेंगे किसानों की कमाई

सरकार का पूरा फोकस तीन अहम बिंदुओं पर है—

उत्पादन बढ़ाना: बेहतर बीज, आधुनिक तकनीक और नई खेती पद्धतियों से पैदावार में इजाफा

लागत घटाना: खेती में लगने वाले खर्च को कम करने के उपाय

उचित दाम दिलाना: किसानों को उनकी फसल का सही और लाभकारी मूल्य

इन तीन कदमों के जरिए सरकार सीधे किसानों की आय बढ़ाने पर काम कर रही है।

अब दाल-तिलहन पर बड़ा फोकस

जहां गेहूं और चावल में देश पहले से मजबूत स्थिति में है, वहीं अब दालों और तिलहन को लेकर नई रणनीति बनाई जा रही है। लक्ष्य साफ है इन फसलों में भी आत्मनिर्भर बनना, ताकि विदेशों पर निर्भरता कम हो और किसानों को नए अवसर मिलें।

बदलते मौसम से निपटने की तैयारी

खेती पर जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिख रहा है कभी सूखा, कभी बेमौसम बारिश। ऐसे में सरकार नई तकनीकों जैसे हाइड्रोपोनिक्स और एकीकृत खेती मॉडल को बढ़ावा देने की बात कर रही है। साथ ही, रसायनों के कम उपयोग और प्राकृतिक खेती को अपनाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि जमीन की उर्वरता बनी रहे।

बीमा और किसान ID पर जोर

सरकार चाहती है कि किसानों को योजनाओं का पूरा फायदा मिले। इसके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सही तरीके से लागू करने और फसल नुकसान का सही आकलन करने पर जोर दिया गया है। साथ ही, हर किसान की पहचान सुनिश्चित करने के लिए 'किसान आईडी' बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

राज्यों को भी मिली ज्यादा आजादी

केंद्र ने राज्यों को यह छूट दी है कि वे अपने हिसाब से कृषि योजनाओं में ज्यादा निवेश कर सकें। यानी अब हर राज्य अपनी जरूरत के अनुसार खेती को बेहतर बनाने के फैसले ले सकेगा। अगर ये तीनों रणनीतियां सही तरीके से लागू होती हैं, तो किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ खेती भी ज्यादा फायदे का सौदा बन सकती है।

0 comments:

Post a Comment