यूपी में आबकारी कांस्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 6 अप्रैल 2026 को आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 722 पद भरे जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

इस पद के लिए आवेदन ऑनलाइन ही किए जाएंगे। आवेदन की शुरुआत 4 जून 2026 से होगी और अंतिम तिथि 24 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के लिए ₹25/- (केवल ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क) निर्धारित है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और एसबीआई ई-चालान से भुकतान कर सकते हैं। शुल्क मिलान और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 है।

पात्रता और आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 40 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट लागू)।

योग्यता: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा पास।

इसके साथ-साथ उम्मीदवार का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2025 (PET-2025) में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 (₹19,900 - ₹63,200) के अनुसार वेतन मिलेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 04-06-2026

ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 24-06-2026

आवेदन संशोधन अंतिम तिथि: 01-07-2026

0 comments:

Post a Comment