आदेश की मुख्य बातें
1 .मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासनादेश भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि इस अवधि में सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षण को पूरा करें।
2 .यह प्रशिक्षण सभी मुख्यालय और फील्ड में तैनात कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी इससे मुक्त रहेंगे।
3 .इस दौरान सभी बैठकों और गैर-जरूरी कार्यों को स्थगित रखा जाएगा ताकि कर्मचारियों का पूरा ध्यान प्रशिक्षण पर केंद्रित रहे।
4 .सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आईजीओटी पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी, जिसमें विभाग, जनपद और मानव संपदा कोड अंकित होना आवश्यक है। प्रशिक्षण पूरा करने पर 'कर्मयोगी उत्कृष्ट' खिताब प्रदान किया जाएगा।
कोर्स और प्रशिक्षण की विशेषताएँ
सभी कर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर कम से कम तीन एआई संबंधित कोर्स पूरा करने होंगे और एआई दक्ष बैज प्राप्त करना होगा। इसके अतिरिक्त, आईजीओटी मार्केटप्लेस पर उपलब्ध उन्नत स्तर का कम से कम एक कोर्स पूरा कर कर्मयोगी उत्कर्ष बैज प्राप्त करना अनिवार्य है।
कोर्स में शामिल हैं: एआई फॉर एजुकेशन, इंट्रोडक्शन टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और एआई एप्लिकेशन इन गवर्नमेंट।

0 comments:
Post a Comment