यूपी में बनेगी 4-लेन की सड़क, इन जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना अब नए आयाम ले रही है। पिपराघाट से शहीद पथ के मध्य बन रहे इस कॉरिडोर को अब सुलतानपुर रोड से भी सीधे जोड़ा जाएगा। इसके लिए सेना की भूमि से लेकर मरी माता मंदिर तक लगभग 1800 मीटर लंबी 4-लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसका खर्च लगभग 33 करोड़ रुपये होगा।

नए रूट से होगी कनेक्टिविटी में सुधार

इस सड़क निर्माण के बाद गोमती नगर विस्तार से अर्जुनगंज और सुलतानपुर रोड तक जाना आसान हो जाएगा। उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह नया मार्ग पुलिस मुख्यालय, ओमैक्स, इमार टाउनशिप समेत आसपास के इलाकों की आबादी को सीधा लाभ पहुंचाएगा। अनुमानित रूप से इस रूट से लगभग 10 लाख लोग लाभान्वित होंगे।

ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण का काम

ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण में पिपराघाट से शहीद पथ के मध्य बंधा, सड़क निर्माण, फ्लाईओवर और ब्रिज का कार्य चल रहा है। सड़क को सुलतानपुर रोड से जोड़ने का काम भी उसी परियोजना का हिस्सा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

डालीगंज आरओबी का निर्माण जून तक पूरा

इसके अलावा ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत पक्का पुल से डालीगंज के मध्य बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे आरओबी का भी निरीक्षण उपाध्यक्ष ने किया। रेलवे से एनओसी मिलने के बाद यह आरओबी 15 जून तक पूरा कर दिया जाएगा। इसके चालू होने से खदरा, सीतापुर रोड, चौक, हुसैनाबाद और बसंतकुंज के इलाके सीधे जुड़ेंगे और कनेक्टिविटी में सुधार आएगा।

0 comments:

Post a Comment