यात्रा का मार्ग और स्थलों की जानकारी
इस धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों को भारत के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। इसमें शामिल हैं:
उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर
गुजरात के सोमनाथ और नागेश्वर
नासिक का त्रियंबकेश्वर
पुणे का भीमाशंकर
संभाजी नगर का घृष्णेश्वर
इसके अलावा, यात्रा के दौरान यात्रियों को द्वारकाधीश मंदिर और पंचवटी जैसे धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे यह यात्रा केवल दर्शन ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक अनुभव से भी भरपूर होगी।
यात्रा की विशेषताएं
आईआरसीटीसी ने इस यात्रा के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं – इकोनामी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट। यात्रा में भोजन, भ्रमण और ठहरने की सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही यात्रियों के लिए ईएमआई सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि पैकेज सभी के लिए सुलभ हो।
बुकिंग और यात्रा की अवधि
इस यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। ट्रेन का प्रस्थान 27 अप्रैल से होगा और यह धार्मिक यात्रा 8 मई को संपन्न होगी।

0 comments:
Post a Comment