DA बढ़ोतरी का पिछला ट्रेंड
पिछले वित्त वर्ष में DA में बदलाव दो चरणों में हुआ था। जनवरी–जून साइकिल के लिए 2 अप्रैल 2025 को DA 53% से बढ़ाकर 55% किया गया था, जबकि जुलाई–दिसंबर साइकिल में अक्टूबर 2025 में इसे 58% कर दिया गया था। यदि इसी पैटर्न को देखें तो इस बार अप्रैल 2026 में DA में लगभग 3% की बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है, जिससे यह बढ़कर 61% हो सकता है।
कर्मचारियों और पेंशनर्स पर असर
DA बढ़ने से कर्मचारियों की मासिक सैलरी में प्रत्यक्ष वृद्धि होगी। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹56,100 है और DA 61% हो जाता है, तो उसे DA के रूप में ₹34,221 मिलेगा। वर्तमान में 58% DA के हिसाब से यह राशि ₹32,538 है। इसका मतलब है कि महीने में लगभग ₹1,683 की अतिरिक्त रकम उनके खाते में जाएगी। इसके अलावा, जनवरी से मार्च तक के 3 महीने का एरियर और अप्रैल का नया DA मिलाकर कुल लाभ लगभग ₹6,732 हो सकता है। यह राशि हर कर्मचारी या पेंशनर की बेसिक सैलरी के अनुसार भिन्न हो सकती है।
महंगाई भत्ते का क्या है महत्व?
महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनर्स की वित्तीय स्थिति को महंगाई के बढ़ते असर से बचाने का एक अहम साधन है। DA में हर छमाही बदलाव उन्हें बढ़ती कीमतों के खिलाफ राहत देता है और जीवन यापन की लागत को संतुलित करता है।
सरकारी प्रक्रिया और घोषणा
DA बढ़ोतरी की घोषणा सरकार की आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से होती है, जिसकी कोई निश्चित तारीख नहीं होती। लेकिन पिछले अनुभवों के अनुसार अप्रैल की शुरुआत में इसका ऐलान करना आम है। जैसे ही सरकार DA बढ़ोतरी का फैसला करेगी, कर्मचारी और पेंशनर्स को नया दर लागू होने के साथ ही भुगतान मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment