इन परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 284 करोड़ रुपये का निवेश राज्य में आने की संभावना है। साथ ही करीब 1200 नए रोजगार अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उद्योग विभाग के अनुसार राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर लगातार काम कर रही है।
20 एकड़ भूमि पर 19 उद्योगों की स्थापना
कमेटी के निर्णय के अनुसार कुल 20.04 एकड़ भूमि इन 19 इकाइयों को आवंटित की जाएगी। इसके साथ ही कंपनियों को प्लग एंड प्ले शेड्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उद्योगों की स्थापना प्रक्रिया तेज हो सके और उत्पादन जल्द शुरू किया जा सके।
कई सेक्टरों में होगा निवेश
इन नई औद्योगिक इकाइयों में खाद्य प्रसंस्करण, जूते निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, प्लास्टिक, सीबीजी और सामान्य विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इससे राज्य में औद्योगिक विविधता बढ़ेगी और अलग-अलग सेक्टरों में विकास को गति मिलेगी।
कई जिलों को फायदा
ये उद्योग IA कुमारबाग, IGC बेगूसराय और IA हाजीपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे। इससे केवल बड़े शहर ही नहीं बल्कि विभिन्न जिलों में भी आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment