सोने के दाम में जोरदार उछाल
आज 24 कैरेट सोना करीब 2,000 रुपये से ज्यादा महंगा होकर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बनी हुई है। यह तेजी ऐसे समय आई है जब बाजार में शादी के चलते गहनों की मांग पहले से ही ऊंची बनी हुई है।
चांदी ने भी दिखाई चमक
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। चांदी में 6,000 रुपये से अधिक की तेजी आई है, जिसके बाद इसका भाव 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है। चांदी की इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान खास तौर पर खींचा है।
वायदा बाजार में भी तेजी कायम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। जून डिलीवरी वाला सोना करीब 1% चढ़कर 1.51 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में लगभग 3% की तेजी देखी गई और यह 2.5 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई।
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव
देश के बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई:
दिल्ली: 24 कैरेट सोना करीब 1.51 लाख रुपये, 22 कैरेट करीब 1.39 लाख रुपये
मुंबई: 24 कैरेट सोना लगभग 1.52 लाख रुपये, 22 कैरेट करीब 1.39 लाख रुपये
कोलकाता: 24 कैरेट सोना 1.51 लाख रुपये के आसपास
चेन्नई: 24 कैरेट सोना 1.52 लाख रुपये से ऊपर

0 comments:
Post a Comment