यूपी सरकार का बड़ा कदम: गांव-गांव को मिलेगी 4 बड़ी खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। 'स्मार्ट गांव' की दिशा में बढ़ते हुए राज्य में ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इससे गांवों में न केवल सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि सरकारी सेवाएं भी आम लोगों तक आसानी से पहुंचेंगी।

1. हर गांव में हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा

बीएसएनएल की मदद से अयोध्या के रुदौली और बाराबंकी जिले की 1681 ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया गया है। इसके जरिए अब ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराया जा रहा है। जहां पहले नेटवर्क की समस्या थी, वहां अब डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है।

2. मुफ्त वाई-फाई और डिजिटल कनेक्टिविटी

पंचायत भवनों के 50 मीटर के दायरे में ग्रामीणों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा दी जा रही है। इस नेटवर्क से एक साथ सैकड़ों डिवाइस जुड़ सकते हैं और 300 एमबीपीएस से अधिक की स्पीड उपलब्ध कराई जा रही है। इससे युवाओं और आम नागरिकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा।

3. कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में पंचायतें

अब ग्राम पंचायत भवनों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां से लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे जैसे राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कृषि पंजीकरण और अन्य सेवाएं। लगभग आधे पंचायतों में ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत भी हो चुकी है।

4. पंचायत भवनों का आधुनिकीकरण

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवनों का बड़े स्तर पर निर्माण और कायाकल्प किया गया है। कई जगहों पर 10 लाख से 20 लाख रुपये की लागत से मिनी सचिवालय बनाए गए हैं, जिनमें कार्यालय कक्ष, हॉल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे प्रशासनिक कामकाज और सेवा वितरण पहले से अधिक प्रभावी हुआ है।

0 comments:

Post a Comment