1 .BPSC 72वीं CCE के तहत 1230 पदों पर भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत राज्य में कुल 1230 पदों को भरा जाएगा। इसमें किसी भी विषय से स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।
2 .BPSSC में 122 पदों पर Havildar Instructor की भर्ती
इसके साथ ही बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने भी एक नई भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत Home Guard Service Cadre में Adhinayak Anudeshak (Havildar Instructor) के कुल 122 पदों को भरा जाएगा। आवेदन शुरू हो चूका है जो 1 जून तक चलेगा।
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी लिखित परीक्षा (100 अंक) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (100 अंक)। यह भर्ती पुलिस विभाग में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। नियुक्ति प्राधिकारी बिहार होम गार्ड के कमांडेंट होंगे।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
इन दोनों भर्तियों से बिहार के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। खासकर स्नातक युवाओं और पुलिस विभाग में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।

0 comments:
Post a Comment