हर ब्लॉक में बेटियों के लिए शिक्षा की सुविधा
सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर विकास खंड में बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। जिन क्षेत्रों में अब तक KGBV नहीं थे, वहां अब नए विद्यालय खोलकर शिक्षा की पहुंच को और व्यापक किया जाएगा।
बेटियों के लिए 12वीं तक मुफ्त शिक्षा
सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को और सशक्त बनाते हुए उन्हें 8वीं से बढ़ाकर 12वीं कक्षा तक अपग्रेड कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को बीच में पढ़ाई छोड़ने की मजबूरी नहीं होगी और वे उच्च शिक्षा तक आसानी से पहुंच सकेंगी।
शिक्षा को बताया राष्ट्रीय दायित्व
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को पढ़ने का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करने में समाज, शिक्षक और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सरकारी स्कूलों में सुधार का असर
प्रदेश में 'ऑपरेशन कायाकल्प' के जरिए सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार किया गया है। कई सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों की सुविधाओं के बराबर हो चुके हैं। साथ ही 'निपुण भारत अभियान' के तहत बच्चों के बुनियादी ज्ञान को मजबूत किया जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment