आपको बता दें की इस विधानसभा चुनाव में विजय की TVK ने 107 सीटें, DMK ने 59 और AIADMK ने 47 सीटें हासिल की हैं, जबकि कांग्रेस के पास 5 विधायक हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए TVK को अन्य दलों के समर्थन की आवश्यकता बनी हुई है।
बहुमत के करीब TVK, कांग्रेस का समर्थन
इस चुनाव में TVK ने 234 सीटों में से 107 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सभी को चौंका दिया है। हालांकि, बहुमत के लिए पार्टी अभी 11 सीटें पीछे है। ऐसे में कांग्रेस का समर्थन सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
कांग्रेस में हुई आंतरिक चर्चा
रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी TVK को समर्थन देने के पक्ष में थे, जबकि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते थे कि अंतिम निर्णय राज्य इकाई की राय से लिया जाए। इसके बाद तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के साथ ऑनलाइन बैठक में समर्थन देने पर सहमति बनी।
शपथ ग्रहण में राहुल गांधी?
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि राहुल गांधी TVK सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। यह समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस TVK सरकार में दो मंत्री पद की मांग कर सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
7 मई को शपथ की संभावना
बताया जा रहा है कि विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसे लेकर तैयारी तेज कर दी गई है और TVK विधायकों को चेन्नई से बाहर न जाने के निर्देश दिए गए हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment