डबल खुशखबरी! यूपी में 2 नई सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। राज्य में दो प्रमुख भर्तियों का ऐलान हुआ है, जिनके तहत हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1 .तकनीकी सहायक के हजारों पदों पर भर्ती

Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) ने तकनीकी सहायक के 2759 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 22 मई 2026 तक चलेगी।

इस भर्ती में वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने विज्ञान विषय से स्नातक (B.Sc) की डिग्री प्राप्त की है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित चरण शामिल हो सकते हैं। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

2 .असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर मौका

वहीं, Uttar Pradesh Education Service Selection Commission (UPESSC) ने 107 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 27 मई 2026 तक जारी रहेगी। इस पद के लिए B.Ed, M.Ed, M.Phil या Ph.D जैसी शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अच्छा अवसर मानी जा रही है।

ऐसे करें आवेदन

दोनों भर्तियों के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। उम्मीदवारों को संबंधित आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

जरूरी सलाह

आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। 

अंतिम तिथि का इंतजार न करें। 

सभी दस्तावेज सही और अपडेट रखें। 

परीक्षा की तैयारी समय रहते शुरू कर दें। 

0 comments:

Post a Comment