बिहार में बनेगा 4-लेन सड़क, इन जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। अरवल-बिहारशरीफ फोरलेन सड़क के निर्माण की तैयारियां अब नए चरण में पहुंच गई हैं। परियोजना के मार्ग में आने वाले बिजली के खंभों और हाईटेंशन बिजली लाइनों को हटाने के लिए संयुक्त सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। इससे निर्माण कार्य शुरू होने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

बिजली लाइन हटाने की तैयारी पूरी

परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से पूरे मार्ग का निरीक्षण किया है। सर्वेक्षण के दौरान यह चिन्हित किया गया कि किन स्थानों पर बिजली के पोल और हाईटेंशन लाइनें निर्माण कार्य में बाधा बन रही हैं। अब इन सभी संरचनाओं को सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना तैयार की जा रही है।

इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

यह फोरलेन परियोजना अरवल, जहानाबाद, पटना ग्रामीण और नालंदा (एकंगरसराय क्षेत्र सहित) के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सड़क बनने के बाद इन जिलों के बीच आवागमन पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक होगा। इसके साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजमर्रा की यात्रा में भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश

परियोजना की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए जल्द से जल्द लागत का अनुमान (एस्टीमेट) तैयार करने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो और निर्धारित समय के भीतर परियोजना को आगे बढ़ाया जा सके।

इस प्रियोजना से विकास को मिलेगी नई गति

अरवल-बिहारशरीफ फोरलेन केवल एक सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बेहतर सड़क संपर्क से परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, यात्रा का समय घटेगा और माल ढुलाई भी अधिक आसान हो सकेगी। इससे स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment