कई जिलों में हुई अच्छी बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक कई जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 70 मिमी वर्षा सोनभद्र में दर्ज की गई। इसके अलावा ललितपुर में 69 मिमी, प्रयागराज में 58 मिमी और मिर्जापुर में 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा और फिरोजाबाद सहित कुल 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है।
10 से 13 जुलाई के बीच और बढ़ेगा बारिश का दौर
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन बारिश कुछ कम रह सकती है, लेकिन 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी यूपी और तराई क्षेत्रों में फिर से भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने के संकेत हैं।
कई जिलों में हो रही बारिश के कारण लोगों के लिए सलाह
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। किसानों को भी मौसम के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

0 comments:
Post a Comment