19 जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को राजधानी पटना समेत 19 जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की वर्षा के आसार हैं। हालांकि अगले चार से पांच दिनों में कई इलाकों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है।
अगले चार दिनों तक बदला रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम का रुख बदल गया है। विशेषकर मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक धूप और बादलों का दौर बना रहेगा तथा हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण बिहार में भी बारिश के संकेत
दक्षिण बिहार में भी मानसून का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 8 से 12 जुलाई के बीच दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती हैं।
किसानों और आम लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम का पूर्वानुमान देखते हुए खेती से जुड़े कार्यों की योजना बनाने और वज्रपात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

0 comments:
Post a Comment