इन जिलों में बारिश के आसार
मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली समेत पश्चिमी यूपी के कई शहरों में रुक-रुककर बारिश होने की जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिए आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है।
पूर्वी यूपी में भी बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण पश्चिमी यूपी में बारिश का असर बढ़ा है। शुक्रवार को पूर्वी और मध्य यूपी के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
किसानों की बढ़ी चिंता
अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं से खेती-किसानी पर असर पड़ने की आशंका है। वहीं, बारिश के कारण तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

0 comments:
Post a Comment